बौखलाहट में देश के संविधान का भी अपमान कर रही दीदी : प्रधानमंत्री



बांकुरा, 09 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यहां भाजपा की रैली न हो पाए इसके लिए टीएमसी सरकार ने पूरी शक्ति लगा दी थी। दीदी कितनी परेशान है, उसका अंदाजा उनकी भाषा से लगाया जा सकता है। वो अब मेरे लिए पत्थरों की बात करती हैं, थप्पड़ों की बात करती हैं। मुझे तो गालियों की आदत है लेकिन बौखलाहट में दीदी देश के संविधान का भी अपमान कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने पहले बंगाल को अपनी सत्ता के नशे में बर्बाद किया। अब वो बंगाल को और तबाह करने पर तुल गयी हैं अपनी सत्ता जाने के डर से। उन्हें मां माटी, मानुष की नहीं सिर्फ और सिर्फ अपने हितों, अपनी कुर्सी, अपने रिश्तेदारों, अपने भतीजे और अपने टोलाबाजों की परवाह है। दीदी अपने देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने में उन्हें गौरव का अनुभव होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थिति ये है कि यहां की मुख्यमंत्री तो दीदी हैं लेकिन वो पीछे रहकर कैसे कैसों की दादागिरी और हुकूमत चलवा रही है। सारा कारोबार दीदी के जगाई-मथाई चला रहे हैं। दीदी को उन काली भक्तों, सरस्वती भक्तों, दुर्गा भक्तों और राम भक्तों के गुस्से की चिंता करनी चाहिए, जिनको पूजा भी डर-डर कर करनी पड़ती है। दीदी के दिल में घुसपैठियों के लिए और विदेशी कलाकारों के लिए ममता है लेकिन हमारे आदिवासी युवा, हमारे सपूत जो राष्ट्र रक्षा में अपनी भूमिका निभा रहे हैं उनके लिए कोई ममता नहीं है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News