पश्चिम बंगाल : बाबुल सुप्रियो पर हमला



कोलकाता, 13 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और आसनसोल से उम्मीदवार बाबुल सुप्रीयो पर रविवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बाबुल बसीरहाट में बीजेपी के उम्मीदवार स्यांतन बासू के कैंपेन में हिस्सा लेकर लौट रहे थे उन्होंने बताया कि इस दौरान वे रास्ते में चाय पीने के लिए रुके थे जहाँ कुछ लोग सेल्फी व फोटो लेने लगे। कुछ ही देर में अन्य लोग वहां पर आए और नारेबाजी करने लगे।

इस दौरान बाबुल सुप्रियो के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे उनसे भिड़ गए और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। वहीं बाबुल सुप्रियो के साथ धक्का मुक्की करने का प्रयास किया गया। बाबुल सुप्रियो ने बताया कि जिन्होंने उन पर हमले का प्रयास किया वे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता थे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News