ममता बनर्जी मीम केस : प्रियंका शर्मा को माफी के साथ बेल



नई दिल्ली/कोलकाता, 14 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मीम शेयर करने पर गिरफ्तार हुई भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट की वकेशन बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा था कि इस तरह के मीम शेयर नहीं किए जाने चाहिए थे। हालांकि कोर्ट ने अपने पूर्व के फैसले में रिहाई से पहले माफी मांगने के आदेश में बदलाव किया है।

कोर्ट ने बाद में आदेश को संशोधित किया और कहा कि रिलीज से पहले माफी नहीं मांगनी है बल्कि रिलीज के बाद माफी मांगनी है। कोर्ट ने साथ ही प्रियंका को तुरन्त जमानत देने का फैसला किया। प्रियंका शर्मा ममता बनर्जी की फोटो शेयर करने के आरोप मे 10 मई से जेल में हैं।

कोर्ट ने कहा था कि प्रियंका को जेल से बाहर आने के बाद ममता बनर्जी से माफी मांगनी होगी। हालांकि बाद में कोर्ट ने प्रियंका के वकील एन• के• कौल को बुलाकर अपने आदेश में बदलाव करते हुए उसमें से पहले माफी मांगने की शर्त हटाने और रिहा होने के बाद माफी मांगने की जानकारी दी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News