पश्चिम बंगाल : गुरूवार रात 10 बजे से चुनाव प्रचार पर लगी रोक



नई दिल्ली/कोलकाता, 16 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में चुनाव प्रचार पर गुरूवार 16 मई को रात्रि 10 बजे से रोक लग जाएगी जबकि नियम के अनुसार प्रचार 17 मई को शाम 5 बजे बंद होता। संसदीय क्षेत्रों- दमदम, बारासात, बसीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, जाधवपुर, डायमंड हार्बर, दक्षिण और उत्तरी कोलकाता इस आदेश के दायरे में हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि यह संभवत: पहली बार है जब ईसीआई ने अनुच्छेद 324 को इस तरीके से लागू किया है, लेकिन यह अराजकता और हिंसा की पुनरावृत्ति के मामलों में अंतिम नहीं हो सकता है जो शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव के संचालन को प्रभावित करता है। विद्यासागर की प्रतिमा के साथ की गई बर्बरता पर आयोग को गहरा दुख है। उम्मीद है कि राज्य प्रशासन द्वारा ऐसा करने वालों का पता लगाया जाएगा।

इसके अलावा एडीजी सीआईडी राजीव कुमार को गृह मंत्रालय भेज दिया है। उन्हें 16 मई की सबुह 10 बजे गृह मंत्रालय में रिपोर्ट करना है। प्रिंसिपल सेक्रटरी और गृह सचिव को भी हटा दिया गया है। मुख्य सचिव गृह विभाग की देखभाल करेंगे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News