मध्य प्रदेश : एक बार फिर फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार



भोपाल, 21 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ये फ्लोर टेस्ट की बात पहले दिन से कर रहे थे। पिछले पांच महीनों में हमने चार बार अपना बहुमत साबित किया है। एक बार फिर इसे साबित करने के लिए तैयार हैं। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की बात हो, उपाध्यक्ष के चुनाव की बात हो, अनुपूरक बजट की बात हो या बजट की बात हो, हमने अपना बहुमत हमेशा साबित किया है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, ये (भाजपा) तड़प रहे हैं क्योंकि ये सोचते हैं कि इनका खुलासा होने वाला है जो उन्होंने 15 वर्ष में भ्रष्टाचार किया है, घोटाले किए हैं, उसके खुलासे से बचने के लिए इस तरह का प्रयास कर रहे हैं कि वर्तमान सरकार को डिस्टर्ब किया जाए। ये जानते हैं कि अब सारे खुलासे होंगे। ब्लॉक से लेकर, जिले से लेकर भोपाल तक हर क्षेत्र में इनके खुलासे सामने आएंगे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News