उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट के पोलिंग बूथ संख्या 200 पर पुनर्मतदान



कोलकाता, 21 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल की उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट के एक पोलिंग बूथ पर 19 मई को हुए मतदान को चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है। चुनाव आयोग ने पत्र जारी करके इसकी सूचना दी है। चुनाव आयोग के अनुसार इस लोकसभा सीट के पोलिंग बूथ संख्‍या 200 पर हुए मतदान को रद्द कर दिया गया है। इस पोलिंग बूथ पर अब बुधवार 22 मई को पुनर्मतदान होगा।

चुनाव आयोग का कहना है कि यह निर्णय पोलिंग बूथ के संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर और जनरल ऑब्‍जर्वर की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट और अन्‍य तथ्‍यों पर विचार करते हुए लिया गया है। अब इस पोलिंग बूथ पर बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News