पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल



कोलकाता, 26 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आम चुनाव 2019 के परिणामों की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल की शुरूआत हो गई हैं। चुनाव आयोग ने राज्य के जिन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया था या जिन्हें हटाया था, उन्हें ममता सरकार ने दोबारा बुला लिया है।

कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा जिन्हें ममता सरकार ने राजीव कुमार के बदले जिम्मेदारी सौंपी थी उन्हें भी चुनाव आयोग ने हटा दिया था लेकिन अब ममता सरकार ने उन्हें वापस अपना कार्यभार संभालने को कहा है।

चुनाव आयोग ने राजीव कुमार को दिल्ली भेजा था लेकिन ममता सरकार ने एक बार उन्हें वापस बुला लिया है।

इसके अलावा ममता सरकार ने बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर को भी बदला है और डी• पी• सिंह को सीपी बनाया गया है। चुनाव के दौरान भाटपारा में काफी हिंसा हुई थी वो भी इसी क्षेत्र के तहत आता है।

ज्ञानवंत सिंह को फिर से विधानगर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है जिन्हें चुनाव आयोग ने हटा दिया था। इसके अलावा राज्य सरकार ने और भी फेरबदल किए हैं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News