पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस के 2 विधायक और 50 से अधिक पार्षद भाजपा में शामिल हुए



नई दिल्ली/कोलकाता, 28 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में बदलाव की शुरुआत होनी लगी है।। तृणमूल कांग्रेस (टी•एम•सी•)` के 2 विधायक और 50 से ज्यादा पार्षद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। एएनआई के मुताबिक टीएमसी के दो विधायक और सीपीएम के एक विधायक व 50 से अधिक पार्षद ने आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए। जैसे पश्चिम बंगाल में सात चरणों में चुनाव हुए, वैसे ही भाजपा में भी सात चरणों में ज्वाइनिंग होगी। आज पहला चरण था।

कांचरापाड़ा नगरपालिका के 16 टीएमसी पार्षद सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि तीन विधायक और 50-60 पार्षद आज भाजपा में शामिल हुए हैं।भविष्य में भी और ऐसे ज्वाइनिंग होगी।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी संगठन के पुनर्गठन के मकसद से तृणमूल कांग्रेस अपने नाराज नेताओं से संपर्क साध रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हम ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं तक पहुंच रहे हैं जो कुछ कारणों से निष्क्रिय हो गए हैं। हम हर किसी को पार्टी में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News