प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी



नई दिल्ली/कोलकाता, 29 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

30 मई को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल होंगी। ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति भवन द्वारा उन्हें भेजे गए आमंत्रण को स्वीकार करते हुए शपथ ग्रहण समारोह में जाने की स्वीकृति दे दी है। ममता बनर्जी के अलावा प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में देश के कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

मंगलवार को अपने फैसले की जानकारी देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिला है। मैंने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी बात की है और यह एक औपचारिक कार्यक्रम है, ऐसे में मैं भी इसका हिस्सा बनने के लिए दिल्ली जाऊंगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News