बीजेपी ने मूल मंत्र को विकृत कर दिया : ममता बनर्जी



कोलकाता/हावड़ा, 03 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● आप लोग बीजेपी की धुन पर नाच रहे हैं : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसीं। उन्होंने मीडिया को भी नहीं बख्शा। उन्होंने राज्य सचिवालय नवान्न में मीडियाकर्मियों से कहा, "आप लोग उनकी (भाजपा) धुन पर नाच रहे हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगी। मैं कुरान, पुराण, वेद, वेदांत, बाइबिल, गुरु ग्रंथ साहिब और त्रिपिटक को मानूंगी। मैं बीजेपी के नारे को नहीं मानूंगी।

उन्होंने 'जय श्री राम' के नारे को विकृत बताते हुए भगवान राम की पत्नी सीता का नाम 'जय सिया राम' के मूल मंत्र से हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कुछ भी कहती है आप लोग उसे लिखते हैं। 'जय सिया राम' का नारा उत्तर प्रदेश में इस्तेमाल किया जाता है। इसका मतलब है "राम और सीता की महिमा"।

मीडियाकर्मियों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जब महात्मा गांधी जी 'राम धुन' को जपा करते थे, तो वे कहते थे, 'रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम' लेकिन भाजपा ने मां सीता के नाम को हटा दिया। उन्होंने मूल मंत्र को विकृत कर दिया है और अब एक नया नारा बना रहे हैं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News