भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और पथावरोध किया



हावड़ा, 10 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं प्रदीप मंडल, तपन मंडल तथा सुकांत मंडल की शनिवार को हुई हत्या के खिलाफ में उत्तर हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रतिवाद जुलूस निकला। डबसन रोड श्रीकुंज से भाजपा प्रदेश नेता उमेश राय के नेतृत्व में निकला जुलूस हावड़ा ब्रिज के सामने बंकिम सेतु चौराहे पर पहुँचा तो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पथावरोध किया जिससे सड़क जाम हो गई।

कार्यकर्ताओं ने "जय श्रीराम का नारा है, सारा बंगाल हमारा है,एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम" के अलावा राज्य सरकार के खिलाफ कई नारे लगाये गये। पथावरोध के दौरान उमेश राय व अन्य कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर स्प्रे रंग से जय श्री राम लिखा। वहीं कार्रवाई करते हुए गोलाबाड़ी थाना पुलिस ने सड़क से जबरन कार्यकर्ताओं को हटाया। साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता नारा लगा रहे थे कि "बीजेपी कर्मी हत्या केनो करा होलो तृणमूल जबाव दाओ जबाव दाओ"। नारा लगाते कार्यकर्ता मुखराम कानोड़िया रोड होते हुए डबसन रोड लौटे।

हावड़ा जिला भाजयुमो अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, मंडल तीन के भाजपा अध्यक्ष उमेश यादव, महामंत्री सुरेन्द्र जैन, भाजयुमो अध्यक्ष राजेश राय, इंदु सिंह, अंशु सिंह, विभा सिंह, आनन्द सोनकर, प्रह्लाद सिंह, नागमणि सिंह, पंकज कुमार, संग्राम साव, मुकेश राय, विशाल सिंह, विशाल साहनी, बिनोद जायसवाल तथा रामाशंकर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और पथावरोध किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News