एन्जयोग्रेफी के क्षेत्र में एपेक्स हॉस्पिटल ने स्थापित किया एक नया कीर्तिमान



16 अक्टूबर। भारत के अन्य बड़े शहरों की भाँति हृदय से जुडे रोगों हेतु कुशल डॉक्टरों की एक बेहतर टीम द्वारा गुणवत्ता पूर्ण एन्जयोग्रेफी एवं एन्ज्योप्लास्टी अब पूर्वांचल में वाराणसी में उपलब्ध है। जिस प्रकार बड़े शहरों में एक ही दिन में एक से अधिक ऑपरेशन करना संभव होता है ऐसा ही कुछ एपेक्स हॉस्पिटल ने भी कर दिखाया। सुप्रसिद्ध कार्डियो सरजन डा• अमित श्रीवास्ताव, सुप्रसिद्ध कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डा• राकेश सिंह एवं फेलो कार्डियक इमरजेंसी डा• अजय बेलिया की कुशल टीम ने एक ही दिन में लगातार 9 एन्जियोग्राफी एवं एक एन्ज्योप्लास्टी का सफल ऑपरेशन कर के यह सिद्ध कर दिया कि अब वाराणसी में भी एक ही छत के नीचे समस्त सुविधा वाले कार्डियक ऑपरेशन थिएटर और कुशल कार्डियक एनेस्थेटिस्ट, कार्डियक सर्जन की देखरेख में सी सी यू सुविधा के साथ इस प्रकार के जटिल ऑपरेशन करने और इमरजेंसी होने पर उससे सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम है।

एपेक्स पूर्वी उत्तरप्रदेश में बहु विशेषताओं वाला वाराणसी का एकमात्र हॉस्पिटल है जहाँ एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ डॉक्टर एवं सर्जन – ओर्थोपैड, कार्डियोलॉजी, कैंसर, न्यूरोलोजी, एनेस्थेसिया, मेडिकल, गयिनोक्लोजी, यूरोलोजी, नैफ्रोलोजी एवं श्वांस रोग और ऑपरेशन की आधुनिकतम चिकित्सीय सुविधायें - उच्च स्तरीय ओपेरशन थिएटर, सीसीयू, आईसीयू, कंपोनेन्ट ब्लड बैंक के साथ उपलब्ध हैं और एक कुशल प्रभावी टीम के साथ जटिल से जटिल विभिन्न रोगों से ग्रस्त रोगियों का उपचार एक ही समय में कर सकते हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News