पश्चिम बंगाल : राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक



कोलकाता, 13 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

लोकसभा चुनाव से अब तक पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं। जिस पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने राज्य की चार मुख्य पार्टियों की सर्वदलीय बैठक गुरुवार को बुलाई है। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, सीपीएम और कांग्रेस के नेता शामिल होंगे।

राज्य में राजनातिक हिंसा के कई व लगातार मामले सामने आए हैं। भाजपा और टीएमसी इसके लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस हिंसा में दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं की कथित तौर पर हत्या हुई है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News