सीनियर नेशनल कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन



कोलकाता/चेन्नई, 13 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (के•ए•आई•) द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुआ। 10 व 11 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अपने राज्यों में गोल्ड मैडल प्राप्त खिलाड़ियों को ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। हर राज्य से 12 खिलाड़ियों का समूह इसमें शामिल रहा।

वहीं पश्चिम बंगाल से किरण दवन को गोल्ड, सूरज कुमार सिंह को सिल्वर व रंजीता सिन्हा को ब्रोन्ज पदक प्राप्त हुआ। इस प्रदर्शन से एक ओर जहाँ राज्य का नाम हुआ वहीं ये तीन खिलाड़ी राज्य के टाॅप थ्री में शामिल भी हुए। इस शानदार कामयाबी पर कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट बंगाल के अध्यक्ष अभिजीत पाॅल, सचिव अभिजीत घोस, कियो जापान शोटोकन के तकनीकी निदेशक रेनशी मोहम्मद कौसर, सेनसेई तनवीर अली, सेनसेई हैदर अली ने प्रसन्नता व शुभकामनाएं व्यक्त की है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News