पश्चिम बंगाल : बशीरहाट में भाजपा महिला कार्यकर्ता की हत्या



कोलकाता, 14 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर कायम है। आए दिन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया जाता है। गुरुवार को भी बशीरहाट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई। बंगाल भाजपा के ट्विटर हैंटल पर महिला कार्यकर्ता की खून से सनी तस्वीर पोस्ट की गई और ममता सरकार पर निशाना साधा गया।

ट्वीट के मुताबिक, महिला कार्यकर्ता का नाम सरस्वती दास था, पार्टी ने महिला कार्यकर्ता की हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर लगाया है।

भाजपा के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। यहां कोई सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की गृह मंत्री भी हैं।

बता दें कि बंगाल में इन हत्याओं को लेकर दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पहले भी मालदा में लापता भाजपा कार्यकर्ता की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई थी जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में पार्टी ने कोलकाता में ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News