उत्‍तराखंड में 5वां भर्ती केंद्र खोलेगा भारतीय तटरक्षक बल



उत्तराखंड, 25 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्‍तराखंड में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का भर्ती केंद्र खोला जाएगा। यह देश में भारतीय तटरक्षक बल का पांचवां भर्ती केंद्र होगा। 28 जून, 2019 को उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस भर्ती केंद्र की आधारशिला रखेंगे। भर्ती केंद्र की स्‍थापना कॉनवाला (हरड़वाला), देहरादून में की जाएगी। तटरक्षक बल के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने 22 जून 2019 को मुख्‍यमंत्री को भर्ती केंद्र खोलने के संबंध में भारत सरकार के अनुमति पत्र की प्रति सौंप दी।

सरकार ने जमीन की खरीद के लिए 17 करोड़ रुपये और केंद्र के भवन के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। नोएडा, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के बाद उत्तराखंड में भारतीय तटरक्षक बल का यह पांचवां भर्ती केंद्र होगा। यह भर्ती केंद्र उत्तराखंड के युवाओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के युवाओं के लिए उपयोगी होगा और लगभग अठारह महीनों में तैयार हो जाएगा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News