पिछले पांच साल से देश में 'सुपर इमरजेंसी' : ममता बनर्जी



कोलकाता, 25 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आज से ठीक 44 वर्ष पूर्व, 25 जून 1975 को भारत में आपातकाल लागू हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल देश में करीब 2 साल तक रहा। इस दौरान सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर शख्स को जेल में डाला जा रहा था। प्रेस पर पाबंदी लगा दी गई थी। राजनीतिक दलों के नेताओं को जेल में डाल दिया गया था।

इसी दिन को याद करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज इमरजेंसी की बरसी है, लेकिन पिछले पांच साल से देश में सुपर इमरजेंसी के हालात हैं। हमें इतिहास से काफी कुछ सीखना चाहिए और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने के लिए लड़ाई लड़ते रहना चाहिए।

बता दें कि इस आपातकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस पर अक्सर हमलावर रहते हैं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News