अवमानना याचिका पर राज्य सरकार और अन्यों को नोटिस जारी



नई दिल्ली/कोलकाता, 01 जुलाई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम कथित रूप से सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान अपनी रिहाई में देरी को लेकर प्रियंका शर्मा द्वारा न्यायालय में अवमानना की याचिका दायर की गई थी। अपनी याचिका में प्रियंका ने यह आरोप लगाया गया था कि शीर्ष अदालत से जमानत मिलने के बावजूद रिहाई में देरी की गई।

जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने यह कदम उठाया है। रिहाई में देरी को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने ममता बनर्जी सरकार को अवमानना का नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने प्रियंका शर्मा के भाई राजीव शर्मा द्वारा दायर अवमानना याचिका पर राज्य सरकार और अन्यों को नोटिस जारी किया है। याचिका में आरोप लगाया है कि 14 मई के आदेश के बावजूद उनकी बहन की जेल से रिहाई में चौबीस घंटे से ज्यादा की देरी की गयी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News