सैन्‍य कमांडर 'पूर्वी कमान' ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री से भेंट की



कोलकाता, 16 जुलाई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सेना की पूर्वी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एम• एम• नरवाने ने 15 जुलाई 2019 को पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

सेना कमांडर ने मुख्‍यमंत्री से सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और उन्‍हें सेना द्वारा पूर्वी क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों से अवगत कराया। उन्‍होंने आवश्यकता पड़ने पर सेना की ओर से उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में भारतीय सेना के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने देश की बेहतरी के उद्देश्य से किए जा रहे विभिन्न प्रयासों में योगदान करने के साथ ही ऐसे कार्यों में राज्य सरकार से सेना को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News