अब्दुल्ला-मुफ्ती आतंकवादी नहीं, उन्हें रिहा किया जाए : ममता बनर्जी



कोलकाता,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव पर कहा कि हम इस बिल का समर्थन नहीं करते हैं। हम इस बिल के पक्ष में वोट नहीं करेंगे। उन्हें सभी राजनीतिक दलों और कश्मीरियों से बात करनी चाहिए थी। यदि सरकार को स्थायी समाधान पर पहुंचने की जरूरत है तो उसे सभी हितधारकों से बात करनी होगी।

उन्होंने कहा कि मुझे फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं सरकार से अपील करती हूं कि उन्हें अलग-थलग महसूस न कराएं। वह आतंकवादी नहीं हैं। उन्हें लोकतांत्रिक संस्थानों के हित में रिहा किया जाना चाहिए।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News