स्‍वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवा, होमगार्ड और सिविल डिफेंस कार्मिकों को राष्‍ट्रपति पदक



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

इस वर्ष स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर 56 कार्मिकों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्‍मानित किया गया है। इनमें से, एक कार्मिक को वीरता के लिए राष्‍ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक, 8 कार्मिकों को विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक और 47 कार्मिकों को मेधावी सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक से सम्‍मानित किया गया है।

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष 44 कार्मिकों को होमगार्ड और सिविल डिफेंस पदक से सम्‍मानित किया जा रहा है। इनमें से, 8 कार्मिकों को राष्‍ट्रपति होमगार्ड और सिविल डिफेंस पदक और 36 कार्मिकों को मेधावी सेवा के लिए होमगार्ड और सिविल डिफेंस पदक से सम्‍मानित किया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News