कोलकाता,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
रविन्द्र सरणी अमन युथ के तत्वावधान जकरिया स्ट्रीट, कोलकाता में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कवि खुर्शीद मलिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल उर्दू एकेडमी के पदाधिकारी उर्दू के नाम पर गलत ढंग से एकेडमी फंड का इस्तेमाल कर रहे है। उन्होंने बताया कि ये पदाधिकारी साहित्यकारों, कवियों से निर्धारित रकम के बदले अधिक रकम के वाउचर पर दस्तखत करवा लेते है जिन्हें आमंत्रित किया जाता है उनके आयोजनों में और फिर वो उस बाकी रकम को आपस मे ही बांट लेते हैं।
फ्रीलान्स पत्रकार अर्श मुनीर उर्दू एकेडमी में फैले भरष्टाचार को ले कर हमेशा से आवाज़ उठाती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे किसी प्रश्न का उत्तर उर्दू एकेडमी के पास नही, पदाधिकारियों ने अपनी आंखों पर ढिठाई का चश्मा पहन रखा है।
अकबर हुसैन ने कहा कि यह पहली जन सभा है जिसकी सफल आयोजन को देखकर हमारे हौसले को ताकत मिली है। उन्होंने बताया कि खुर्शीद मलिक प्रतिनिधित्व में जल्द ही उर्दू एकेडमी में बैठे पदाधिकारियों के मनमानी रवैये के विरुद्ध जहां पूरे नगर में कैंडल मार्च निकाला जाएगा वही अधिकतर संख्या में उर्दू बोलने वाले इलाक़ों जैसे मटिया ब्रिज, खिदिरपुर, पार्क सर्कस और राजा बाजार इत्यादि इलाकों में इस तरह के जन सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेवी सयद उस्मान जावेद, जहांगीर भी, जियाउर्रहमान, मुहम्मद वसीम, एस• एम• जाहिद नेहाल और सयद अली अहमद उपस्तिथ रहे।