पश्चिम बंगाल राज्य स्तरीय बुडोकान कराटे चैंपियनशिप का आयोजन



पूर्व मेदिनापुर-प•बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल बुडोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आठवीं पश्चिम बंगाल राज्य स्तरीय बुडोकान कराटे चैंपियनशिप का आयोजन रविवार 29 सितम्बर 2019 को पूर्व मेदिनापुर के कोलाघाट में किया गया। जिसमें हावड़ा जिला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं मजहर इकबाल (काता में गोल्ड मेडल एवं फाइट में सिल्वर), नुरैन फातिमा (काता एवं फाइट में सिल्वर मेडल), शाइका फातिमा (काता में गोल्ड मेडल एवं फाइट में सिल्वर), मोहम्मद हुसैन (काता एवं फाइट में सिल्वर मेडल) जीते।

इसके लिए उनके कोच हैदर अली (राजा) और कियो जापान शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन पश्चिम बंगाल के चीफ टेकनीकल डाइरेक्टर रेनसी मो• कौशर और एकाडमी आफ मार्शल आर्ट के महासचिव डाक्टर एम• ए• आजाद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि "ये तो आगाज़ है सितारों से आगे जहां और भी है।"

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News