धनतेरस तक नहीं हुआ भुगतान तो जनसम्पर्क पर पुतला दहन करेंगे



भोपाल-मध्य प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश एक बार फिर साप्ताहिक, मासिक और लघु समाचार पत्रों वालों की दिवाली काली करने जा रहा है। जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली दर्शाती है कि पिछले साल की तरह इस बार भी यह छोटे अखबार वाले और उनके परिवार के लोग रोशनी का त्यौहार दिवाली आर्थिक तंगी के चलते इस साल भी काली दीवाली के रूप में मनायेंगे।

पर्याप्त बजट होने के बावजूद जनसंपर्क विभाग के अधिकारी (आयुक्त पी नरहरि और लेखा अधिकारी क्रन्ति दीप अलूने) सिर्फ बड़े अखबार वालों को खुश रखने के लिये लगातार लाखों रुपए के विज्ञापन से लेकर भुगतान तक रोज कर रहे हैं किन्तु लघु और साप्ताहिक मासिक पत्र पत्रिकाओं वालों को नज़र अंदाज़ कर उन अखबार वालों के बीवी बच्चों की दीपावली काली करने का मन बना चुके है।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिश्ट मध्य प्रदेश इकाई इस बार ऐसा नहीं होने देगी व मांग करते हैं कि 25 अक्टूबर 2019 धनतेरस तक इन छोटे और मझोले अखबार वालों को उनका बकाया पिछ्ले 14 माह का भुगतान एकमुश्त नहीं किया तो जनसंपर्क विभाग के कमिश्नर और लेखा अधिकारी का पुतला दहन किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी आई•एफ•डब्ल्यू•जे• मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सलमान खान ने दिया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News