वाको इंडिया फेडरेशन कप 2019



उत्तराखंड,
पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 17 से 20 अक्टूबर तक "वाको इंडिया फेडरेशन कप 2019" का आयोजन किया गया। जिसमें जम्मू-कश्मीर सहित 20 राज्यों से लगभग 1400 किक बॉक्सिंग फाइटरों ने हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल से शामिल तीन फाइटरों - पिउ ढाली ने लाइट कॉन्टैक्ट में गोल्ड मेडल, अंजलि बर्मन लो किक सीनियर कैटेगरी में सिल्वर मेडल व हावड़ा के मो• मजहर इकबाल फूल कॉन्टैक्ट सीनियर कैटेगरी में ब्रांज मेडल प्राप्त किए।

बंगाल के कोच हैदर अली (राजा) एवं अताउल मुस्तफा (प्रिंस) ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतुष्टि प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी। ऑल बंगाल किक बॉक्सिंग के सेक्रेटरी मो• नौसाद आलम ने कहा कि बंगाल और भी पदक प्राप्त कर सकता था अफसोस अच्छे खिलाड़ियों के होने के बावजूद आर्थिक समस्या की वजह से प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पाए। वर्ना रैंकिंग में टॉप टेन में बंगाल रहता।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News