मुर्शिदाबाद में ग्लोबल शोटोकान बंगाल इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन



मुर्शिदाबाद-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मुर्शिदाबाद में ग्लोबल शोटोकान बंगाल इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन लाल बाग युथ हास्टल के कैंपस में किया गया। यह आयोजन 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक हुआ जिसमें पश्चिम बंगाल के दो जिलों के इंस्ट्रक्टरों ने हिस्सा लिया।

इस कैंप का आयोजन शिहान तारक नाथ सरदार के निगरानी में हुआ। तारक नाथ सरदार ग्लोबल शोटोकान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चीफ टेक्निकल डारेक्टर भी हैं।

हावड़ा से सेंसेई अताऊल मुस्तफा (प्रिंस) व हुगली से सेंसेई मोमिता मौजूद रहें।

इस कैंप में सभी इंस्ट्रक्टरों को वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नए नियमों से अवगत कराया किया गया। वहीं एडवांस काटा व कुमिते के टेक्निक को भी बताया गया। आगामी 2020 ओलंपिक के मद्देनजर कराटे को देखते हुए शिहान तारक नाथ सरदार अपने इंस्ट्रक्टरों को एनिमेटेड कर रहे हैं ताकि इंडिया टीम भी बेहतर से बेहतर हो सके।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News