कोलकाता के छात्रों ने एस्ट्रोफिजिक्स के क्षेत्र में गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया



कोलकाता-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कोलकाता के छात्रों ने एस्ट्रोफिजिक्स के क्षेत्र में गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। छात्रों ने कोलकाता की साइंस सिटी में आयोजित मंगलवार को भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव 2019 पहले दिन 45 मिनट लम्बे सबसे बड़े एस्ट्रोफिजिक्स प्रशिक्षण तथा सफलतापूर्वक स्पेक्ट्रोस्कोप्स के पुर्जे जोड़ने के आधार पर गिनीज विश्व रिकार्ड बनाया है। इस आयोजन में 1,598 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष यात्री हमसे लाखों प्रकाश वर्ष दूर स्थित तारामंडल का तापमान और रासायनिक घटक का विवरण जानने के लिए स्पेक्ट्रोस्कोप्स का इस्तेमाल करते हैं। प्रकाश को विभाजित करने के लिए कॉम्पेक्ट डिस्क का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया को विवर्तन कहा जाता है। इस क्रिया को प्रसिद्ध वैज्ञानिक मेघनाद साहा और सी• वी• रमण को समर्पित किया गया है।

उत्सव के दूसरे दिन सबसे बड़ा इलेक्ट्रानिक प्रशिक्षण और ऑप्टिकल मीडिया संचार इकाइयों को जोड़ने का काम किया गया। इसमें 1,000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News