देव दीपावली की संध्या बेला गंगा आरती का आयोजन



हावड़ा-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर हावड़ा स्थित किंग्स रोड के एक क्षोर पर व हुगली नदी के तट पर स्थित नमक गोला घाट पर देव दीपावली के पावन अवसर पर मंगलवार को संध्या लगभग 5 बजे गंगा आरती का शुभारम्भ हुआ। सैकड़ों लोगों ने जिसमें पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग व छात्र-छात्राओं ने इस धार्मिक अनुष्ठान गंगा आरती में अपनी उपस्थिति दर्ज की। बता दें कि भोजपुरी नवयुवक संघ द्वारा इस अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वहीं आरती पश्चात संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक रविवार को शाम 5 बजे गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

उत्तर हावड़ा के विधायक व पश्चिम बंगाल सरकार में राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला, गोलाबारी थाना के प्रभारी विश्वजीत बनर्जी, तृणमूल नेता समित घोष, गौतम चौधरी, सुभाष रफेल, अशोक जयसवाल व अन्य मौजूद रहें।

वहीं संस्था के अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, अमित सिंह (झुनू), पवन तिवारी, सुमित सिंह, बप्पी घोष, शिव सागर पांडेय, मनोज जयसवाल, सतेन्द्र सिंह, नीलेश सिंह, वैभव शुक्ल, तरुण मिश्र, विनीत राय, मैनी मिश्र, रोहित जयसवाल, विनय मिश्र, संतोष मिश्रा, कुश जयसवाल, सुजीत श्याम, अविनाश घोष, विकास पांडेय, प्रकाश प्रसाद, मोहित मिश्र, अभिषेक सिंह व अन्य सक्रिय दिखें। उपरोक्त जानकारी संस्था के महासचिव संजय कुमार पांडेय ने दी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News