कोलकाता : विधिक सेवा प्राधिकरण का मैराथन



कोलकाता-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोलकाता तथा संस्था संकल्प टुडे द्वारा कोलकाता के शोभा बाजार मेट्रो स्टेशन से लेकर सेन्ट्रल एवेन्यू स्थित विधिक सहायता केंद्र तक मैराथन का आयोजन किया गया। बुधवार 13 नवम्बर 2019 को आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य लोगों में कानूनी जागरूकता लाना तथा विधिक सेवा केन्द्र व केन्द्र से निशुल्क सेवा उपलब्धता के बारे में संदेश देना था।

बतौर मुख्य अतिथि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से सदस्य सचिव न्यायाधीश दुर्गा खैतान ने हरी झंडी दिखा कर "लीगाथन वॉक" मैराथन का शुभारम्भ किया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोलकाता की सचिव न्यायाधीश सुप्रिया खाँ सहित वरिष्ठ अधिवक्तागण, पीएलवी व समाजसेवी मौजूद रहें। कार्यक्रम दौरान "न्याय सबके लिए" का संदेश विवरण सहित पर्ची के माध्यम से लोगों तक भी पहुंचाया गया।

बता दें कि बतौर मुख्य अतिथि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से सदस्य सचिव न्यायाधीश दुर्गा खैतान को संकल्प टुडे के सचिव इम्तियाज़ भारतीय ने पुष्पगुछ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन प्रत्येक जिलों में किया जाएगा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News