बंगाल : संतोष मिश्रा बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव



कोलकाता-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

• पार्टी समर्थकों ने किया मिश्रा का सम्मान

• पदभार ग्रहण करते ही भाजपा पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस सचिव बनने के बाद मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसको निभाने को वे हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं पदभार ग्रहण करते ही प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर हुए हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन जानबूझकर भाजपा समर्थकों ने उन पर ईट-पत्थर फेंक उन्हें जख्मी करने की कोशिश की।

नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बल प्रयोग कर यह सरकार लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, जिसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। भले ही संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक पास हो गया हो, लेकिन जनता की सदन में कभी भी मोदी और शाह पास नहीं करा सकेंगे।

संतोष कुमार मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा कि मिश्रा की पार्टी के प्रति सक्रियता और कार्य क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं संतोष कुमार मिश्रा के प्रदेश सचिव बनने की खुशी में पार्टी समर्थकों द्वारा विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे सफल बनाने में सोनू उपाध्याय, सुनील माहेश्वरी, नीपून कोठारी, विनोद सिंह, प्रभात तिवारी, सत्यनारायण भुथरा, पंकज सिंह, राहुल सोलंकी, पोखराज जैन, पुष्पक मुखर्जी, राजेंद्र सिंह उर्फ टोनी और सुदीप दत्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News