हावड़ा : दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन



हावड़ा-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के 124वें जयंती के अवसर पर हावड़ा के दासनगर स्थित अल्मोहन दास इंडोर स्टेडियम में ग्लोबल शोटोकान कराटे - डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विभास हाजरा (पूर्व नगर निगम परिषद् सदस्य) के द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश एवं श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।

इस चैंपियनशिप के चीफ ऑर्गनाइजर शिहान तारक नाथ सरदार ने सभी अतिथियों एवं राष्ट्रीय दलों को बधाई दी।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भारत रहा, दूसरे स्थान पर नेपाल एवं तीसरे स्थान पर बांग्लादेश रहा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News