दाग को धोने में लगे हुए हैं मुख्यमंत्री...!



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मैट्रिक परीक्षा के दौरान वाली वो तस्वीर आज भी याद है जो पूरे देश में वायरल हुयी थी, जिससे राज्य सरकार को कफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। इसी दाग को धोने में वो लगे हुये हैं। इसका दर्द आज छलक गया। इसकी चर्चा उन्होंने आज कार्यक्रम में की। उन्होंने आज पटना में कहा कि बिहार बोर्ड की परीक्षा में चोरी वाली वो तस्वीर जिसमें बहुमंजली भवन में चोरी कराने वाले लटके हुए थे। पूरे विश्व मे हर अखबार में वह तस्वीर छपी थी, बिहार का बहुत खराब मैसेज गया था। इसके बाद अब कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर सरकार ने कई कदम उठाए हैं। अब सभी प्रमंडलों में 5-5 हजार छात्रों की क्षमता का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

बीएसईबी की 7 योजनाओं का आज मुख्यमंत्री ने उद्घाटन और शुभारम्भ किया है। अधिवेधन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 प्रमंडलों मर 163 करोड़ की लागत से परीक्षा भवनों सह क्षेत्रीय कार्यालय का उद्धघाटन किया। इसके अलावे करीब 8 करोड़ की लागत से नवनिर्मित डाटा सेंटर का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री में बीएसईबी मोबाइल एप्प, क्विज प्रतियोगिता, बीएसईबी ओलंपियाड का भी शुभारंभ किया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News