नेपाल भागने के फेर में है शरजील इमाम



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मुस्लिम यूनिवर्सिटी और दिल्ली में जामिया इलाके में हिंसा के दौरान भड़काऊ भाषण देने वाला शरजीम इमाम अब पुलिस से भागता फिर रहा है। शरजील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जहानाबाद के काको में छापेमारी के बाद उसके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस को शरलीज इमाम का लास्ट लोकेशन पटना में मिला है। इसको लेकर पटना पुलिस ने सब्जीबाग इलाके में छापेमारी भी की है। पुलिस को यह शक है कि शरजील पटना से नेपाल निकलने के फेर में लगा है। इसको देखते हुए पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में पुलिस को एक्टिव कर दिया है। शरजील इमाम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पटना, दिल्ली और मुंबई तक में छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने शरजील के छोटे भाई के साथ और एक लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस शरजील तक पहुंचने के लिए इन दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस को यह शक है कि शरजील इमाम पटना या जहानाबाद में अपने किसी रिश्तेदार के यहां छिपा है।

जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम के देशद्रोही बयान को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी शुरू है। सभी सियासी पार्टियां उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहतीं हैं। बिहार के जहानाबाद के मूल निवासी शरजील के पिता अकबर इमाम सत्‍ताधारी जनता दल यूनाइटेड के नेता रहे तथा उसका भाई जहानाबाद से पूर्व सांसद अरुण कुमार का करीबी माना जाता है। हालांकि, जेडीयू ने भी उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News