इस इवेंट को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है : हिना कौसर



कोलकाता-प•बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मिस, मिसेज ,मिस्टर व किड्स स्टार के लिए हुए ऑडिशन में प्रतिभागियों का योग्यता के आधार पर चयन किया गया। जिसका ग्रैंड फिनाले 21 मार्च 2020 को होगा। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी।

कार्यक्रम की आयोजक हिना कौसर ने बताया कि इस इवेंट को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। पर्ल होटल में आयोजित पहले ऑडीशन में ज्यूरी हिना कौसर, माया रॉय, दीपंकर बिसवास ने कड़ी स्पर्धा के बीच चयन प्रक्रिया को पूरा किया।

कोलकाता मिसेज इंडिया स्पार्कलिंग स्टार कैटगरीज से फाइनलिस्ट लबोनी दास, वर्षा आडवाणी, सुंदरी मित्र चुने गए जबकि मिस इंडिया स्पार्कलिंग स्टार कैटगरीज से मौसमी मंडी, प्रियंका दत्ता, सथी सरदार, दलिया प्रणाम, मधुस्मिता साहू का चयन हुआ।

किड्स स्पार्कलिंग स्टार फाइनलिस्ट में अक्सा मोइन, गज़ल सोनी, ज़किया खान, मधुश्री रॉय, मो• सुल्तान, मरूफ इस्लाम, डांसर फाइनलिस्ट:. सुष्मिता सिंह, लबोनी दास, प्रियंका दत्ता व अस्वथि नायर चुने गए। अगला ऑडिशन 23 फरवरी को लखनऊ में होगा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News