इस साल 65 लाख मीटरिक टन चावल का होगा उत्पादन



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

• बिहार मे इस साल 65 लाख मीटरिक टन चावल और 62 लाख मीटरिक टन गेहूं का होगा उत्पादन

योजना व विकास विभाग के अर्थ व सांख्यिकी निदेशालय की ओर वित्तीय वर्ष 2019-20 में राज्य प्रमुख फसलों से कुल उपज का द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट में धान, चावल, गेहूं, से लेकर ज्वार, बाजरा, दलहन सहित प्रमुख फसलों के उत्पादन, उत्पादकता व कितने क्षेत्र में खेती हुई है इसकी जानकारी दी है।

अनुमान में खरीफ, रबी व गरमा तीनों मौसम के फसल उत्पादन का आकलन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार राज्य में 28 लाख, 63,050 हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। 97 लाख, 51,264 मीटरिक टन धान में 65 लाख,1,102 मीटरिक टन चावल का उत्पादन होने का अनुमान है। वहीं, इस बार 61 लाख, 83,467 मीटरिक गेहूं के उत्पादन होने के आसार है।

12 लाख हेक्टेयर में तेहलन की खेती : इस बार राज्य में 12 लाख,2,438 हेक्टेयर में तेलहन की खेती हुई है। इसमें 13 लाख, 6,843 मीटरिक टन तेलहन का उत्पादन हुआ है। तेलहन में सरसों, सूर्यमुखी से लेकर कुल आठ तरह की फसलों को रखा गया है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News