बिहार में व्यक्ति के थाल से आधा हुआ दाल



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बीते 15 वर्षों के दौरान राज्य में दलहन उत्पादन के क्षेत्र में भारी कमी आयी है। 2003-04 से लेकर 2018-19 के बीच पूरे राज्य में दलहन क्षेत्र में करीब दो लाख यानी एक लाख 93 हजार तीन सौ 46 हेक्टेयर की कमी दर्ज की गयी है।

प्रति वर्ष कृषि उत्पादन के आंकड़ों की रिपोर्ट पर देखा जाये तो दलहन का क्षेत्र घटने का असर उसके उत्पादन पर भी पड़ा है। बीते 15 वर्षों के करीब 88 हजार दो सौ 14 मीटरिक टन उत्पादन में कमी आयी है। रिपोर्ट के आंकड़ों के अध्ययन में खास बात है कि बीते तीन वर्षों में उत्पादन क्षेत्र व सकल उत्पादन में स्थिरता आयी है।

बढ़ती जनसंख्या के साथ घटते क्षेत्र व उत्पादन का असर है कि राज्य में 70 के दशक में प्रति व्यक्ति दाल की उपलब्धता करीब 50 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन थी, जो अब घट कर 20 ग्राम पर आ गयी है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News