---संतोष यादव,सुलतानपुर।
देश की शिक्षा व्यवस्था चिंतनीय है,इसको पूरा बदलने की जरूरत है।यह बात देश की शिक्षा व्यवस्था चिंतनीय है इसको पूरा बदलने की जरूरत है ।' इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्र ने कही । श्री मिश्र तिकोनिया पार्क में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के खुले अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे ।
खुले अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये अ.भा.वि.प. के सहमंत्री रमेश यादव ने कहा कि प्राथमिक से लेकर उच्च स्तर तक के देश भर के सभी शिक्षा संस्थानों का शैक्षणिक कलेंडर जरूर घोषित होना चाहिये ।
विद्यार्थी परिषद के छात्रनेताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रदेश की शैक्षिक नीति स्पष्ट रुप से घोषित करें ।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री निर्भय द्विवेदी ने कहा कि 'आज केन्द्रीय विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गये हैं और सरकारें मौन हैं ।'
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संयोजक चक्रपाणि ओझा ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में आज जिस तरह से राष्ट्रवाद का उपहास उड़ाया जा रहा है वह चिंतनीय है ।'
बी.एच.यू.की छात्रा आरोही उपाध्याय ने राष्ट्रीय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर बल दिया ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया , राष्ट्रीय मंत्री डॉ.आलोक पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह'रवि' ,डॉ.जितेन्द्र त्रिपाठी, अमरनाथ सिंह, गाजीपुर पी.जी.कालेज छात्रसंघ के उपाध्यक्ष बालेन्दु राय समेत अ.भा.वि.प.के सोलह जिलों से आये प्रतिनिधि मौजूद रहे ।