कोरोना वायरस को लेकर सजग रहने की जरूरत है: प्रधान सचिव



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया। इस बाबत शनिवार को बिहार के स्वास्थ्य प्रधान सचिव संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना वायरस को लेकर हड़कंप की जरूरत नहीं है बल्कि सजग रहने की जरूरत है।

स्वास्थ्य प्रधान सचिव ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस का काफी प्रभाव है और वहां पर काफी मौतें भी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया में कोरोना वायरस के 3 केस पॉजिटिव पाए गए हैं और सभी केरल के हैं।

संजय कुमार ने कहा कि बिहार में दो एयरपोर्ट, पटना और गया में इंटरनेश्नल चार्टर्ड फ्लाइट आती है। वहां पर जो भी साउथ ईस्ट एशिया से आ रहा है, उन लोगों की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गया के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। साथ ही चीन से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं, नेपाल के इंट्री और एग्जिट गेट पर स्क्रीन की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य प्रधान सचिव ने कहा कि ग्राम पंचायत बुलाकर लोग को सजग किया जा रहा है। साथ ही बिहार में तीन संदिग्धों की जांच की गई थी, इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News