बिहार पुलिस की अनूठी पहल



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

• आरक्षी अधीक्षक भी गोद लेगें एक एक गावं

बिहार पुलिस मुख्यालय ने अनूठी पहल करते हुए एक नया निर्देश जारी किया है। अब सांसदों की तरह बिहार के हर जिलों के एसपी, एसएसपी भी एक एक गांव को गोद लेंगे। आईपीएस अधिकारियों द्वारा गावं को गोद लेने को लेकर कोई पैमाना या मापदंड नहीं होगा। एसपी अपनी इच्छा से किसी एक गांव का चयन करेंगे। पुलिस मुख्यालय ने इस सम्बन्ध में विशेष दिशा निर्देश जारी किया है।

22 फरवरी को बिहार पुलिस सप्ताह शुरू हो रहा है। इस मौके पर हर एसपी और एसएसपी को एक गांव को गोद लेना है। एडीजी सीआईडी विनय कुमार के मुताबिक गोद लिए गए गांव के स्कूल में एसपी बच्चों को पढ़ाने के साथ ही पढ़ाई के लिए प्रेरित करेंगे। खेल कूद का आयोजन करेंगे। साथ ही शराब या नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। इसके अलावा उक्त गांव या इलाके से जुड़ी आपराधिक चुनौतिया विशेष समस्या के निराकरण का प्रयास करेंगे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News