सुलतानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशीप्रांत के प्रदेश अधिवेशन में तीसरे दिन पर्यावरण जागरुकता हेतु साईकिल यात्रा से भारत भ्रमण पर निकले भूपेन्द्र सिंह मेहरा का सम्मान किया गया । श्री मेहरा ने देहरादून से सोलह अक्टूबर को यात्रा शुरू की। ये प्रतिदिन सत्तर से अस्सी किलोमीटर की साईकिल चलाते हैं।
सुलतानपुर से इलाहाबाद जाते समय गनपत सहाय पी• जी• कालेज पयागीपुर में चल रहे अ.भा.वि.प.के अधिवेशन का आकर्षण उन्हें खींच लाया। अधिवेशन के प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष डा• अखिल पाण्डेय व प्रदेश मंत्री भूपेन्द्र ने उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये श्री मेहरा ने कहा कि वृक्षों को बचाना बहुत आवश्यक है।
इस अवसर पर अ.भा.वि.प. के राष्ट्रीय मंत्री डा• आलोक पाण्डेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया, मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि', जिला प्रमुख डा• जीतेन्द्र पाण्डेय आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।