विश्वविघालय प्रशासन से शिक्षकों की पूर्ण सुरक्षा की माँग



--शैलेश तिवारी,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पटना विश्वविघालय शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष एवं राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा• शेफाली राय नें पटना कॉलेज की शिक्षिका स्वाति की गुंडों द्वारा पिटाई की घोर निंदा करते हुये विश्वविघालय प्रशासन से शिक्षकों की पूर्ण सुरक्षा की माँग की है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिनों कुछ गुंडों नें पीएचडी रिज़ल्ट के समय उन्हें भी धमकी दी और विभाग के पीछे टीन के डब्बे में पटाका बम चला कर डरानें की कोशिश की थी। इसकी सूचना कुलानुशासक को उन्होंने दी और बाद में पुलिस भी आई।

डा• राय ने कहा कि हम शिक्षक शिक्षकायें यहाँ पढानें आते हैं, गुंडों से निबटनें नहीं। यह काम प्रशासन का है। अगर हमें पूर्ण सुरक्षा नहीं मिली तो हमारे लिये शैक्षणिक कार्य करना मुश्किल होगा। मेरा विश्वविधालय प्रशासन से आग्रह है कि इस ओर ठोस कदम उठायें एवं शैक्षणिक परिसर में भयमुक्त वातावरण बनायें। ख़ासकर महिला शिक्षकों की सुरक्षा अति आवश्यक है। उन्होंने छात्र छात्राओं से भी इस मामलों में सहयोग की अपील की।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News