माँ गंगा के कोलिन लेनाक्स, गंगा में हीं प्रवाहित......



--- हरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार, वाराणसी।

▪ आस्ट्रेलियाई पर्यावरणविद का अस्थि कलश गंगधार में विसर्जित

काशी : संकटमोचन मंदिर के पूर्व महंत, संकटमोचन फाउंडेशन के संस्थापक एवं जीवन के अंतिम सांसो तक माँ गंगा की स्वच्छता के लिए अलख जगाने वाले स्व• प्रो• वीरभद्र मिश्र के गंगा स्वच्छता के भगीरथ अभियान के 35 वर्षो तक सहयोगी रहे आस्ट्रेलियाई पर्यावरणविद स्व• कोलिन लेनाक्स का अस्थि कलश सोमवार 30 अक्टूबर को संकटमोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र के सानिध्य में परिजनों सहित आस्ट्रेलिया, अमेरिका एवं स्वीडेन से आये पर्यावरण के संरक्षकों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अस्थि कलश को गंगधार में विसर्जित किया। वर्तमान समय में अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुये संकटमोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र गंगा स्वच्छता अभियान को गति दे रहे हैं।

इस अवसर पर लोगो ने स्व• कोलिन लेनाक्स की स्मृति में गंगधार में दीपदान भी किया। अपने जीते जी आखिरी सांस तक भारत की जीवन रेखा गंगा की निर्मलता के लिए समर्पित रहे, गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए वक्त जरूरत पर कई बार भारत आकर श्रमदान भी किया। आस्ट्रेलियाई गंगा भक्त स्व• कोलिन लेनाक्स का सपना था कि वो अपने जीवन में हीं निर्मल गंगा के अपने सपने को पूरा कर लें लेकिन ऐसा हो न सका। इसी बीच गंगा की निर्मलता और अविरलता का ह्रास हुआ। अंतत:, इस वर्ष, ऑस्ट्रेलिया के इस महान पर्यावरणविद कोलिन लेनाक्स का निधन कैंसर की बीमारी से हो गया था।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के मूल निवासी स्व• कोलिन ने आजीवन बनारस में माँ गंगा की स्वच्छता के लिए काम किया। स्व• कोलिन लेनाक्स और उनकी पत्नी श्रीमती सू लेनाक्स ने वाराणसी में संकटमोचन फाउंडेशन के साथ मिलकर स्वच्छ गंगा अभियान के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। स्व• कोलिन की यह इच्छा रही कि उनकी अस्थि को काशी में माँ गंगा को ही समर्पित किया जाय। उनकी इच्छा के अनुकूल उनके परिजन और संकटमोचन फाउंडेशन के नेतृत्व में लोगों ने सजल आंखों से आस्ट्रेलियाई पर्यावरणविद एवं गंगा भक्त स्व• कोलिन लेनाक्स की अस्थि कलश काशी में श्री हरिश्चन्द्रघाट के सामने गंगधार के बीच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रवाहित किया।

तत्पश्चात संकटमोचन के महंत प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र ने स्व• कोलिन की धर्मपत्नी सूजान लेनाक्स को उनके द्वारा गंगा स्वच्छता के लिए किये योगदान, श्रमदान की तस्वीरों से निर्मित पोट्रेट भेंट किया जिसको देखकर सूजान लेनाक्स भावुक हो गई।

अस्थि कलश विसर्जन के पश्चात प्रख्यात संगीत साधक पं• महादेव मिश्र के पुत्र पं• गणेश प्रसाद मिश्र ने रामधून की प्रस्तुति की। इनके साथ तबले पर ए• बद्री नारायण पंडित ने जोरदार संगत की।

कार्यक्रम का संचालन बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान न्यूरोलाजी विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष प्रो• विजयनाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर पर्यावरणविद स्व• कालिन लेनाक्स की पत्नी सूजन लेनाक्स, पुत्री जोडी पुत्रद्वय रोवन, वेड पौत्र जैक उनके मित्र एलेन और परिवार के सदस्यों के अलावा संकटमोचन फाउंडेशन के डायरेक्टर आईआईटी बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो• एस• एन• उपाध्याय, प्रो• शांतनू मिश्रा, बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो• टी• एम• माहापात्रा, सरोजनी माहापात्रा सहित देश-विदेश से आये लोग मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News