हावड़ा : 'यूथ फार ऑल' भी सेवा प्रदान कर रहा



हावड़ा-पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

लॉकडाउन की घोषणा पश्चात हावड़ा के टिकियापाड़ा स्थित संस्था "यूथ फार ऑल" जरूरतमंदों की मदद के लिए शुरुआत से ही सक्रिय हो गया था। केन्द्र सरकार द्वारा लॉकडाउन की सूचना को गंभीरता से लेते हुए संस्था ने अमल किया और साथ साथ सेवा कार्य में जुट गई थी।

लॉकडाउन से सबसे ज्यादा किसी को नुकसान हुआ है तो वो गरीब मजदूरों का हुआ। यूथ फार ऑल के महासचिव नदीम शहजादा सभी कार्यकर्ताओं को लेकर सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। अभाव में ज़िन्दगी गुजारने वालों को तलाश कर तथा मजदूरों के घरों में अनाज पहुंचाया जा रहा है। नदीम ने बताया कि संगठन पूरी कोशिश कर रही है कि एक भी घर ऐसा ना हो जहां हमारा अनाज ना पहुंचे। साथ ही साथ वार्ड संख्या 19 और 20 की सम्पूर्ण गलियों और चौराहों को सेनिटाइज भी किया गया है।

लाक़डॉन से लेकर आज तक कार्य जारी है। इसके अलावा लोगों को पकाया हुआ भोजन भी संस्था मुहैया करा रही हैं। कॉर्पोरेशन के सफाई कर्मचारियों को राशन, तौलिया सहित आर्थिक सहायता भी प्रदान किया गया। कदमतला ट्रॉफिक पुलिस और हावड़ा पुलिस को सेनिटाईजिंग किट भी प्रदान किया गया। इस लॉकडाउन में ड्यूटी करने वाले सफाई मजदूरों से लेकर पुलिस वालों का भी ख्याल किया गया। अनाज और रमज़ान किट घर घर पहुंचने की व्यवस्था की गई। साथ साथ लोगों की सुविधा के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News