समाज और अपनों से दूर कर देता है नशा, नशा करने वाले दोस्तों से बनाएं दूरी : इम्तियाज़ भारतीय



हावड़ा-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ 26 जुन को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर संस्था संकल्प टुडे (लिगल अवेयरनेस मिशन) जागरुकता अभियान चलायेगी। इस अभियान का नाम "जस्टिस फॉर हैल्थ, हैल्थ फॉर जस्टिस" रखा गया है। इस दौरान बैनर और प्लेकार्ड के जरिए लोगों को ड्रग्स से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा। साथ ही साथ पंपलेट का डिस्ट्रीब्यूशन भी किया जायेगा।

इस अभियान में लोगों को बताया जायेगा कि नशे के दुष्प्रभाव के चपेट में अधिकतर युवा कैसे आ रहे हैं। जिसके कारण अपराध, सामाजिक समस्याओं में बढ़ोतरी हो रही है।

संस्था संकल्प टुडे के सचिव इम्तियाज़ भारतीय ने कहा कि आज समाज में जरूरत है जागरूकता अभियान चलाने की क्योंकि बहुत से परिवार व लोग हैं जो नये दौर में प्रचलित ड्रग्स के बारे मे कुछ भी नहीं जानते जिसके कारण उनके बच्चे इसके गिरफ्त में आ जा रहे हैं। इस नये दौर में मेडिकल स्टोर्स से बच्चे असानी से नशे की लत वाली दवा पा जाते हैं। डेंट्राइट जो एक प्रकार का सुलेशन है उसका भी प्रयोग आजकल नशे में किया जा रहा है।

इम्तियाज़ भारतीय ने कहा कि स्कूल व कॉलेज जाने वाले बच्चों के प्रति माँ-बाप को अधिक सजग रहना होगा क्योंकि यहीं बच्चे बुरी संगति के कारण दलदल में फंसते है। पहले उसे नशे की सामग्री मुफ्त में इन्जॉय के नाम पर दिये जाते हैं बाद में इसकी भारी किमत चुकानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चा अचानक शान्त रहने लगे, सोने लगे, दोस्तों के साथ पार्टी करने लगे, बार बार घर से दूर रहने लगे, या अधिक पैसे की मांग करने लगे तो माँ को चाहिए कि इस बात की खबर पिता को अवश्य दें और पिता को चाहिए कि वह तुरंत इस बात की खबर स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल व क्लास टिजर से मिल कर ले क्योंकि प्रारंभिक दौर में इसका पता लग जाने से बच्चे को असानी से मुक्ति दिलाई जा सकती है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News