एनटीपीसी दुर्घटना : मृतकों के परिवारों को, गंभीर रूप से घायलों और घायलों को 20 लाख, 10 लाख और को 2 लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा



▪☆▪ विद्युत मंत्री आर• के• सिंह ने दुर्घटना स्थल पर दौरे के समय मृतकों के परिवारों को 20 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को 10 लाख रूपये और घायलों को 2 लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

02 नवम्बर। केन्द्रीय विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर• के• सिंह ने उत्तर प्रदेश के ऊंचाहार में एनटीपीसी स्टेशन का दौरा करके स्थिति की समीक्षा की। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी उनके साथ थे। गौरतलब है कि कल एनटीपीसी के ऊंचाहार संयत्र की इकाई#6 (500 मेगावाट) के बॉयलर में हुए विस्फोट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 29 लोगों की मृत्यु हो गई और 85 घायलों का रायबरेली तथा लखनऊ के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

केन्द्रीय विद्युत मंत्री ने मृतकों के परिवारों को 20 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को 10 लाख रूपये और घायलों को 2 लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

केन्द्रीय विद्युत मंत्री ने दुर्घटना स्थल पर एनटीपीसी के मुख्य प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की तथा उन्होंने घायलों की कुशलता जानने के लिए रायबरेली और लखनऊ के जिला अस्पतालों का दौरा भी किया।

दुर्घटना के बाद से संयत्र की इकाई#6 (500 मेगावाट) बंद है, हालाकि स्टेशन की अन्य इकाईयां समान्य रूप से काम कर रही हैं। एनटीपीसी सर्वश्रेष्ठ संचालन और निगरानी कार्य प्रणालियों का अनुसरण करने वाला एक सिस्टम आधारित संगठन है।

एनटीपीसी परिवार में सभी को 24x7 बिजली प्रदान करने की दिशा में योगदान करने वाले मृतक कार्मिकों के प्रति अपना गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News