उत्तरांचल पंजाबी महासभा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार



गदरपुर-उत्तराखंड,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा ने की कार्यकारिणी की घोषणा

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा ने प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष केवल कृष्ण बत्रा की संस्तुति पर नगर कार्यकारिणी की आज विधिवत रूप से घोषणा कर दी गई है, जिसमें संरक्षक मंडल में हरनाम सिंह सेतिया, सुभाष गुंबर, लेखराज तनेजा, वेदराज बजाज, प्रथपाल सिंह संधू, रविंद्र बजाज, नैब सिंह धालीवाल, जयकिशन अरोरा, विनोद भुसरी, गोपाल अरोरा, नरेंद्र सिंह ग्रोवर, विजय सुखीजा, अजय खेड़ा, दर्शन लाल फुटेला व सुरेंद्र चावला चुने गए।

सलाहकार पद पर अशोक इशपुजानी, मनमोहन वर्मा, जगमोहन बजाज, विजय छाबड़ा व सोमनाथ छाबड़ा, उपाध्यक्ष पद पर अशोक धीर, सुरेंद्र छाबड़ा, टेकचंद कंबोज, सुभाष खुराना व अशोक बत्रा, मंत्री यशपाल गुंबर, गौरव बत्रा, सुरेंद्र पोपली, राकेश आहूजा व नितिन बत्रा, संगठन मंत्री संदीप चावला, विजय अरोरा, नमित झाम, अंकित खेड़ा व अंकुर चावला, सांस्कृतिक मंत्री, केवल कृष्ण गुंबर, सतीश बत्रा, रिक्की धालीवाल, सुनील भुसरी व अनिल राज चुघ, वहीं मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह, राकेश अरोरा, मुकेश पाल, इंद्रजीत सिंह पुनिया ,अमित तनेजा आदि को जिमेंवारी सौंपी गई है।

इस दौरान महामंत्री संजीव झाम, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, सुभाष बेहड़, प्रीत ग्रोवर, अशोक छाबड़ा, प्रदीप फुटेला, सतीश अनेजा मौजूद थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News