देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 6.6 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के लिए रिकॉर्ड रूप से 6,61,892 नमूनों की जांच की गई है। यह कुल मिलाकर किए गए नमूनों के जांच की संख्या को 2,08,64,750 और प्रति मिलियन जांच (टीपीएम) को 15,119 तक पहुंचाता है।

केंद्र और राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों के संयुक्त और केंद्रित प्रयासों के कारण, पूरे देश में नमूनों की जांच में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जिसका उद्देश्य कोविड-19 के सकारात्मक मामलों का जल्द से जल्द पता लगाना और उनको अलगाव प्रदान करना है। आईसीएमआर की जांच रणनीति को बढ़ावा मिलने के कारण देश में नमूनों की जांच का दायरा बढ़ा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा "कोविड-19 के संदर्भ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक उपायों को समायोजित करने की दिशा में सार्वजनिक स्वास्थ्य मानदंड" के लिए प्रदान किए मार्गदर्शन नोट में, संदिग्ध मामलों पर व्यापक रूप से निगरानी करने की सलाह दी गई है। डब्ल्यूएचओ ने यह सलाह दिया है कि एक देश में प्रति मिलियन आबादी पर कम से कम 140 जांच करने की आवश्यकता है।

हालांकि, भारत में औसतन 479 परीक्षण/दिन/मिलियन किया जा रहा है, भारत के 28 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में, डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित की गई 140 की संख्या से ज्यादा परीक्षण/दिन/मिलियन किया जा रहा है।

"जांच, खोज, उपचार" के दृष्टिकोण पर आधारित रणनीति, कोविड-19 की जांच के दौरान सकारात्मक दर में कमी लाने से संबंधित है। बुधवार के दिन, भारत में औसत सकारात्मक दर 8.89% रहा। देश के 28 राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पर सकारात्मक दर 10% से कम है जो यह दर्शाता है कि नमूनों के जांच की रणनीति सही दिशा में आगे बढ़ रही है। केंद्र और राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों की कोशिश, सकारात्मक दर में सुधार करते हुए उसे 5% तक पहुंचाने का है।

देश में जांच की प्रक्रिया को रोजाना 10 लाख तक बढ़ाने के उद्देश्य के साथ, जांच की क्षमता में लगातार विस्तार किया जा रहा है। देश में जांच प्रयोगशालाओं का नेटवर्क, वर्तमान समय में कुल मिलाकर 1,356 है; जिसमें सरकारी क्षेत्र की 917 प्रयोगशालाएं और निजी क्षेत्र की 439 प्रयोगशालाएं शामिल हैं। जिनमें शामिल हैं:

रियल-टाइम आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 691 (सरकारी: 420 + निजी: 271)

ट्रुनेट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 558 (सरकारी: 465 + निजी: 93)

सीबीनाट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 107 (सरकारी: 32 + निजी: 75)

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों और सलाहों के बारे में सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19@gov.in पर और अन्य प्रश्नों को ncov2019@gov.in पर ईमेल और @CovidIndiaSeva पर ट्वीट पूछा जा सकता है।

कोविड-19 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर- : +91-11-23978046 या 1075 (टोल फ्री) पर कॉल करें।

कोविड-19 पर राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News