हावड़ा : नमक गोला घाट पर देव दीपावली का आयोजन



हावड़ा-पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा (उत्तर) स्थित नमक गोला घाट पर देव दीपावली के शुभ अवसर पर रविवार को भोजपुरी नवयुवक संघ की ओर से महागंगा आरती का पुनः आयोजन शुभारम्भ किया गया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस मौके पर सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क धारण कर गंगा आरती की गई। बता दें कि देव दीपावली के पावन अवसर पर संस्था की ओर से 1001 दीप, नमक गोला घाट पर प्रज्ज्वलित किये गये, तत्पश्चात गंगा आरती प्रारम्भ हुई।

संस्था के अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरती प्रत्येक रविवार को संध्या 5 बजे से होगी। कोविड-19 के प्रति सचेत रहना भी अतिआवश्यक है तथा आरती में सम्मिलित लोगों को सोसल डिस्टेंस मेनटेन करना जरूरी है।

वहीं मौके पर विजय प्रकाश पांडेय ने संकल्प लिया और पूजा की। संस्था के उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, महासचिव संजय कुमार पांडेय, विजय साव, सुनील गुप्ता, दीपू पाठक, अमित सिंह, शम्भु विश्कर्मा, अजित शर्मा, विकाश पांडेय, मनीष पाण्डेय, सचिव अभिषेक पांडेय, नवीन सिंह, प्रमोद सिंह, मोहित मिश्रा, सूरज कुमार यादव, राहुल साव, रोहन यादव, बड़क यादव, राहुल यादव, अभिषेक यादव, छोटू यादव, आकाश साव, गुड्डु यादव, संतोष यादव सहित अन्य की धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका रही।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News