देहरादून-उत्तराखंड,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 7-10 फरवरी को वाको इंडिया फेडरेशन कप का आयोजन किया गया जिसमें जम्मू कश्मीर सहित देश के 17 राज्यों से लगभग 500 सौ किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
वहीं पश्चिम बंगाल राज्य से 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 8 गोल्ड 3 सिल्वर 4 ब्रॉन्ज हासिल किया। बता दें कि हावड़ा के मजहर इकबाल ने फुल कॉन्टेक्ट के सीनियर केटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पोजीसन हासिल किया।
बंगाल किक बॉक्सिंग के सेक्रेट्री नौसद आलम तथा कोच हैदर अली ने बंगाल टीम के साथ देहरादून में आयोजित इस प्रतियोगिता में शिरकत की। बंगाल टीम के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ियों को स्पॉन्सर मिले तो और भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।
इस बार हावड़ा के सोशल वर्कर मामून अख्तर ने मजहर इकबाल को स्पॉन्सर किया। मजहर इकबाल ने अपने खेल से राज्य का नाम रौशन किया। वहीं जिले में भी इनके प्रदर्शन पर चर्चा हो रही।