प्रधानमंत्री ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की



बांग्लादेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन तुंगीपारा स्थित बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बंगबंधु मकबरा परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह किसी विदेशी राज्य प्रमुख या सरकार के प्रमुख की पहली यात्रा थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक अवसर की याद में एक बकुल का पौधा भी लगाया। इस अवसर पर उनकी समकक्ष, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना तथा उनकी बहन शेख रेहाना भी मौजूद थीं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मकबरा परिसर में आगंतुक पुस्तिका पर भी हस्ताक्षर किए। उन्होंने लिखा- "बंगबंधु का जीवन, बांग्लादेश के लोगों के स्वतंत्रता संघर्ष तथा अपने अधिकारों, समावेशी संस्कृति और उनकी पहचान के संरक्षण का प्रतीक है।"

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की